पिथौरागढ़, मार्च 5 -- पिथौरागढ़ नगर निगम में जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए धक्के खा रहे लोगों को आखिरकार राहत मिली है। बुधवार को निगम कार्यालय में नेट सेवा बहाल होने के बाद प्रमाण पत्र बनने जारी हुए। नगर में बीते शनिवार को लंदन फोर्ट परिसर में आकाशीय बिजली गिरी। इससे निगम में खासा नुकसान हुआ। कम्प्यूटर सहित कई उपकरण फूंक जाने से यहां दो दिनों से लोग जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए भटक रहे थे, लेकिन नेट सेवा बहाल न होने से लोगों को मायूस होकर घर लौटना पड़ रहा था, लेकिन अब स्थिति सामान्य हो गई है। निगम कर्मचारियों ने बताया कि कम्प्यूटर ठीक होने और नेट सेवा बहाल होने के बाद प्रमाण पत्र जारी किए जा रहे हैं। बीस से अधिक आवेदन आए हैं। उक्त लोगों का प्रमाण पत्र जारी करने की प्रकिया चल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...