पिथौरागढ़, दिसम्बर 10 -- दिव्यांग सलाहकार बोर्ड ने जनपद में गलत दिव्यांग प्रमाण पत्र के सहारे नौकरी पाने वाले कर्मियों का जांच की मांग उठाई है। डीएम को 7 सूत्रीय मांगों को लेकर दिया और दिव्यांग कार्यशाला खुलवाने की मांग रखी। बुधवार को राज्य दिव्यांग सलाहकार बोर्ड के सदस्य बलवंत सिंह राणा ने डीएम को ज्ञापन दिया है। नगर निगम में दिव्यांगों के लिए दुकान आवंटित करने की मांग उठाई। कहा कि दिव्यांग कार्यशाला बंद होने से लोगों को काफी दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने कम्यूटर,मोबाइल रिपेयर,सिलाई ट्रेड सहित अन्य स्वरोजगार के ट्रेड खुलवाने की मांग उठाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...