बिजनौर, सितम्बर 21 -- पितृ विसर्जन अमावस्या के पावन अवसर पर रविवार को बैराज गंगा घाट पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह होते ही हजारों की संख्या में श्रद्धालु गंगा तट पर जुटने लगे और पूरे दिन घाट पर पूजा-पाठ, तर्पण, और पवित्र स्नान का क्रम चलता रहा। श्रद्धालुओं ने पितरों की शांति और मोक्ष के लिए गंगा में आस्था की डुबकी लगाई और विधिपूर्वक पिंडदान व तर्पण संस्कार संपन्न किए। दूर-दराज से आए परिवारों ने पंडित- पुरोहितों के मार्गदर्शन में धार्मिक अनुष्ठान किए। घाट पर विशेष सफाई और सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। बैराज घाट पर मौजूद एक श्रद्धालु वीरेन्द्र प्रसाद ने बताया, कि वे हर वर्ष पूरे परिवार के साथ गंगा तट पर तर्पण करने आते हैं। मान्यता है कि इस दिन पूर्वजों को श्रद्धा से जल अर्पित करने से उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार...