प्रयागराज, सितम्बर 21 -- प्रयागराज। कोरस (इलाहाबाद) और ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज के हिंदी विभाग सांस्कृतिक समिति के तत्वावधान में शनिवार को महादेवी वर्मा स्मृति व्याख्यानमाला की पांचवीं कड़ी का आयोजन हुआ। 'पितृसत्ता के बदलते रूप और स्त्री संघर्ष की नई दिशाएं थीम पर संगोष्ठी हुई। कार्यक्रम की शुरुआत युवा विद्यार्थियों ने जनगीत और महादेवी वर्मा की कविता 'तुम सो जाओ मैं गाऊं के गीतात्मक पाठ से की। मुख्य वक्ता प्रो. सुधा चौधरी ने कहा कि पितृसत्ता समाज में रोग नहीं, बल्कि लक्षण है और इसे समझने के लिए राजनीतिक और आर्थिक ढांचे को समझना जरूरी है। उन्होंने स्त्रियों की आर्थिक स्वतंत्रता और सामूहिक संघर्षों के महत्व पर जोर दिया। पत्रकार नेहा दीक्षित ने स्त्रियों पर पितृसत्ता के प्रभाव और आदिवासी क्षेत्रों में पलायन की चुनौती पर प्रकाश डाला। काव्यपाठ औ...