पटना, सितम्बर 6 -- गयाजी पितृपक्ष मेले में श्रद्धालुओं के लिए ढाई हजार बेड वाले टेंट सिटी बनकर तैयार हो गई है। पर्यटन विभाग की ओर से यह सुविधा शहर के गांधी मैदान में उपलब्ध कराई गई है। यह सुविधा शनिवार 6 सितंबर से 21 सितंबर तक आयोजित होने वाले पितृपक्ष मेला के दौरान श्रद्धालुओं को मिलेगी। पर्यटन विभाग के अनुसार, इसमें मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ, तीर्थ यात्रियों को 24 घंटे सूचना और सहयोग प्रदान करने के लिए प्रशिक्षित गाइडों की प्रतिनियुक्ति की गई है। गयाजी रेलवे स्टेशन पर पर्यटक सहायता केंद्र का निर्माण किया गया है। पर्यटन विभाग ने पटना के पुनपुन में भी पर्यटन सूचना केंद्र की स्थापना की है ताकि पिंडदान व तर्पण के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को कोई असुविधा नहीं हो। पुनपुन में पिंडदान और तर्पण की महिमा को लेजर शो के माध्यम से भी दिखाया जाएग...