रांची, सितम्बर 22 -- रांची, वरीय संवाददाता। शहर में रविवार को आश्विन कृष्ण पक्ष अमावस्या के दिन सर्व पितृ मोक्ष अमावस्या मनाई गई। शहरवासियों ने अपने पितरों को अंतिम दिवस का तर्पण किया। लोगों ने विभिन्न तालाब और जलाशयों में जाकर अपने पितरों का सामूहिक रूप से तर्पण किया। लाइन टैंक तालाब में बंग समाज के 120 लोगों ने विधि-विधान से अपने पितरों को जल और अन्य जरूरी सामग्रियों के साथ तर्पण दिया। यहां बंग समाज के पुरोहित कांति चटर्जी ने सभी लोगों से तर्पण के विधि-विधान के साथ पितरों को जल अर्पित कराए। वहीं, झारखंड मैथिली मंच ने भी सर्व पितृमोक्ष अमावस्या मनाया। झारखंड मैथिली मंच के तत्वावधान में पितृपक्षांत अमावस्या को विद्यापति दलान हरमू के सामने छठ तालाब समाज के लोगों ने अपने पितरों को मोक्ष प्रदान किया। समस्त अनुष्ठान पंडित सतीश मिश्र की देखरेख...