रांची, मई 28 -- रांची, संवाददाता। अब्दुल रहमान के लिए मंगलवार का दिन खुशियों की सौगात लेकर आया। डेली मार्केट के पास कपड़े बेचने के लिए आवाज दे-देकर लोगों को अपनी फुटपाथ पर लगाई दुकान पर बुलानेवाले अब्दुल रहमान के सामने मीडिया का तांता लगा था। कुछ पल के लिए उन्हें समझ नहीं आया कि उन्होंने ऐसा क्या कर दिया। दरअसर, दिनभर फुटपाथ पर खड़े होकर कपड़े बेचनेवाले अब्दुल रहमान की बेटी तहरीन फातमा ने जैक बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा में सिटी में टॉप किया था। यही नहीं तहरीन स्टेट टॉप टेन में भी शामिल रहीं। बेटी की इस सफलता ने उन्हें आम से खास बना दिया। आंखों से बहते आंसू उनकी मेहनत के पीछे की सफलता की कहानी बयां कर रही थी। अब्दुल कहते हैं कि मेरी एक ही चाहत है कि बेटी खूब पढ़े और आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि बेटियों को पढ़ाने में वे कमी नहीं करेंगे। उनकी तीन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.