पूर्णिया, फरवरी 19 -- धमदाहा, एक संवाददाता। सरसी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में घायल पांचवें व्यक्ति की भी मौत हो जाने से त्रासदी और गहरा गई है। गंभीर रूप से घायल धमदाहा थानाक्षेत्र के कुंवारी पंचायत अंतर्गत कुंवारी गोला वार्ड संख्या 13 निवासी स्व. जागो ऋषि की पत्नी कला देवी ने भी इलाज के दौरान जवाहरलाल नेहरू अस्पताल मायागंज में दम तोड़ दिया। इसके साथ ही इस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या पांच हो गई है। .....हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत: इस दुर्घटना में पहले ही जागो ऋषि, उनके पुत्र किशन कुमार और चचेरी बहू कंचन देवी की मौके पर मौत हो गई थी। वहीं बाद में इलाज के दौरान जगन ऋषि की भी मौत हो गई। अब कला देवी के निधन के बाद एक ही परिवार के पति-पत्नी और बेटे सहित तीन लोगों की जान चली गई जबकि चचेरी बहू और गांव के एक अन्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.