फिरोजाबाद, मई 30 -- जनपद के थाना नगला सिंघी पुलिस ने ग्राम टीकरी में हुई पिता पुत्र की हत्या में वांछित 20 हजार रुपये के इनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास आला कत्ल बरामद किया है। चार अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर भेज चुकी है। पुलिस को हुब्बलाल बारे में पता चला था। थानाध्यक्ष विमलेश कुमार त्रिपाठी थाना नगला सिंघी हमराह के साथ पहुंचे। पुलिस को देख उसने भागने का प्रयास किया। पुलिस कर्मियों ने घेराबंदी का उसे पकड़ लिया। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्त का नाम हुब्बलाल उर्फ कमल सिंह पुत्र साहब सिंह बताया है। वह ग्राम टीकरी थाना नगला सिंघी का रहने वाला है। उस पर 20 हजार रुपया इनाम था। पुलिस ने उसके पास से आधी ईंट बरामद की है। पुलिस की मानें तो अरविन्द व नितिन यादव की हत्या इसी से की गई थी। विदित हो जमीनी विवाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.