कौशाम्बी, जून 2 -- सैनी थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि 30 मई को उसकी 15 साल की बेटी संदिग्ध दशा में लापता हो गई। खोजबीन के दौरान पता चला कि पड़ोसी मोहल्ले का युवक उसे बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गया है। पीड़िता की मानें तो बेटी को अगवा करने में आरोपी की मदद उसके चाचा और पिता ने भी की है। सैनी इंस्पेक्टर बृजेश करवरिया ने बताया कि आरोपी युवक, उसके पिता व चाचा के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। किशोरी को बरामद करने का प्रयास भी जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.