रुद्रपुर, मई 4 -- किच्छा। पुलिस ने मारपीट के आरोप में पिता-पुत्र के खिलाफ केस दर्ज किया है। अमर मजूमदार पुत्र नरेन्द्र नाथ मजूमदार निवासी सुभाष नगर सोनेरा ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि देवू मंडल पुत्र संतोष मंडल व देवू के पुत्र अमित ने दीपक के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। आरोप है कि जब उसने इसका विरोध किया तो देवू और अमित ने उसे लात-घूंसो से पीटा और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इसमें वह घायल हो गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.