विकासनगर, मार्च 8 -- सहसपुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की जमीन है। जमीन के नाम पर एक व्यक्ति जमीन मालिक से 15 लाख रुपये की मांग कर रहा है। आरोप है कि पैसे न दिए जाने पर जमीन मालिक और बेटे को जान से मारने की भी धमकी दी जा रही है। कुछ दिन पहले कुछ लोगों ने पिता-पुत्र पर फायरिंग भी की। शिकायत के बाद सहसपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सतीश कुमार अग्रवाल पुत्र स्व.ओमप्रकाश अग्रवाल निवासी एक्सटेंशन-वन नवयुग एन्क्लेव मिलन विहार जीएमएस रोड ने सहसपुर थाने में तहरीर दी है। बताया कि उनके परिवार की सहसपुर क्षेत्र में जमीन है। जिस पर बने सड़क को एमडीडीए की ओर से ध्वस्त कर दिया गया है। बताया कि नीरज चौधरी नाम के व्यक्ति ने भूमि एमडीडीए से छुड़ाने के लिए उसके पुत्र से 15 लाख रुपये की मांग की। जिसमें से नौ लाख रुपये दे भी दिए हैं। बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.