अमरोहा, मार्च 22 -- गजरौला। पिता-पुत्र को युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया। क्षेत्र के गांव बलदाना असगर अली निवासी सतवीर व उनका बेटा हर्ष बीती 14 मार्च को अपने घर आ रहे थे। कुछ युवकों ने उन्हें रास्ते में रोककर गाली-गलौज की। विरोध जताने पर मारपीट शुरू कर दी। किसी तरह पिता-पुत्र अपने घर पहुंचे तो आरोपियों ने घर में घुसकर भी उनके साथ मारपीट की। प्रभारी निरीक्षक सनोज प्रताप सिंह ने मामले में बलदाना असगर अली निवासी देवेंद्र व उसके भाई पुष्पेंद्र समेत अवधेश व अमित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू करने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.