कौशाम्बी, दिसम्बर 28 -- चरवा थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि शनिवार की सुबह उसकी 15 साल की बेटी खेतों की ओर गई थी। काफी देर तक लौटकर नहीं आई तो खोजबीन की गई। इस दौरान पता चला कि पड़ोसी युवक अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर उसे बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गया है। पीड़ित के मुताबिक इसका उलाहना देने जाने पर आरोपी के पिता व भाई ने गाली-गलौज करते हुए धमकी दी। मामले की शिकायत पर अपहरण का मुकदमा कायम कर पुलिस ने किशोरी व आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.