बलिया, फरवरी 7 -- बांसडीह। कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पिता-पुत्रों समेत आधा दर्जन के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। सहतवार निवासी विक्रमा यादव ने कोर्ट में वाद दायर किया था। उन्होंने न्यायालय को बताया था कि मेरे पिता तीन भाई थे। इनमें से एक पूर्णवासी यादव अविवाहित थे। उन्होंने अपनी जमीन को दो भाईयों मेरे पिता चंद्रिका और चाचा मुनरिका को बराबर दे दिया था। पूर्णवासी की मौत 18 जुलाई 2020 को हो गयी। पट्टीदारों ने मृतक महिला की जगह पर किसी दूसरी महिला को खड़ा कर साल 2024 में जमीन का नामांतरण अपने नाम पर करा लिया। उन्होंने कहा है कि इस कार्य में तहसील के कुछ कर्मचारियों की भी मिलीभगत है। कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई करते हुए पुलिस को केस दर्ज कर जांच करने का आदेश दिया। इसके बाद पुलिस ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.