बिजनौर, फरवरी 4 -- गांव तिगरी में मंगलवार शाम हुई दुर्घटना में बाइक सवार पिता-पुत्री की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव पुट्ठा निवासी हारुन पुत्र अनीश अपनी मां अनीशा और पुत्री महिनूर को चांदपुर से बाइक से दवाई लेकर लौटते समय ट्रैक्टर ट्राली के अगले हिस्से के नीचे दबने से बाइक सवार हारून की व उसकी पुत्री माही नूर की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि हारून की मां अनीशा गंभीर घायल हो गई थी जिसका बिजनौर जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। गुस्साए परिजनों द्वारा चांदपुर बदायूं मार्ग पर लगभग आधा घंटा जाम लगाया गया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। ट्रैक्टर चालक का पता अभी नहीं चला है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...