बुलंदशहर, अप्रैल 3 -- बदायूं से सांसद और स्वामी प्रसाद मौर्य की पुत्री संघमित्रा मौर्य ने बुलंदशहर में कहा कि पिता के विवादित बयानों के चलते टिकट कटने की बात गलत है। ऐसा कुछ नहीं है। यह पार्टी का अपना निर्णय है। टिकट कटने से उदास नहीं हूं। पार्टी ने कहीं कुछ अच्छा सोच रखा होगा। गौरतलब है कि बदायूं से सांसद संघमित्रा मौर्य का टिकट इस बार भाजपा ने काट दिया है। उनके टिकट कटने को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं। कुछ लोगों का कहना था कि उनके पिता स्वामी प्रसाद मौर्य के विवादित बयानों के कारण ही भाजपा ने उन्हें बदायूं से दोबारा टिकट नहीं दिया। बुधवार को बुलंदशहर से भाजपा प्रत्याशी डॉ.भोला सिंह के नामांकन में पहुंची संघमित्रा ने इन सभी चर्चाओं को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि मैं भाजपा की कार्यकर्ता हूं। विचार अपनी जगह है, पिता-पुत्री का संब...