कौशाम्बी, जनवरी 23 -- मंझनपुर, संवाददाता नगर पालिका परिषद भरवारी के पुरानी बाजार मोहल्ले में रहने वाले एक परिवार के पांच सदस्यों की गुरुवार शाम पिटाई की गई। पुरानी रंजिश के चलते सभी को पीटा गया। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मंझनपुर के राघवपुर निवासी असगर अली ने बताया कि काफी दिनों से वह पुरानी बाजार भरवारी में मकान बनवाकर परिवार के साथ रहते हैं। पीड़ित की मानें तो गुरुवार की शाम पड़ोसी अयाज अहमद, रिजवान अहमद, फैजान अहमद व गुल मोहम्मद पुरानी बातों को लेकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर नाबालिग बेटे अरशद अली, आदिल, बेटी सानिया और नाजिया को दौड़ा-दौड़ाकर पीटना शुरू कर दिया। पीड़ित के मुताबिक हमलावरों ने बीच-बचाव करने पर उसे भी पीटा। इससे सभी को गंभीर चोटें आईं। खुलेआम की जा रही दबंगई के दौरान शोरगुल ...