उज्जैन, सितम्बर 24 -- उज्जैन में एक पिता पर रीलबाजी का ऐसा फितूर सवार हुआ कि उसने अपने 9 साल के बेटे को चलती कार के बाहर गेट पर लटका दिया। इस दौरान कार सड़क पर दौड़ती रही। इसी बीच एक पुलिसकर्मी की चलती कार पर लटके बच्चे पर पड़ी। उसने कंट्रोलरूम से संपर्क किया। इसके बाद एक पुलिस टीम एक्टिव हुई। पुलिस टीम ने कार का पीछा कर उसे रोका। पिता का कहना था कि वह मस्ती कर रहा था। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को देर रात चामुंडा माता चौराहे पर चिमनगंज मंडी थाने के आरक्षक सर्वेश मालवीया ने सतर्कता दिखाते हुए एक अनहोनी को टाल दिया। आरक्षक सर्वेश मालवीया अपनी ड्यूटी पूरी कर रात लगभग 12 बजे घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर एक कार 0पर पड़ी, जिसके अगले गेट पर एक बच्चा बाहर होकर चलती गाड़ी पर मस्ती करता जा रहा था। य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.