कौशाम्बी, मार्च 8 -- सरायअकिल कस्बे के पॉवर हाउस (फकीराबाद) मोहल्ले की रिंकू देवी पुत्री मक्खन लाल ने बताया कि पति विकास कुमार निवासी अमौसी थाना चांदपुर जिला कानपुर से उसकी किन्हीं कारणवश बनती नहीं है। इसकी वजह से वह बच्चों के साथ मायके में रहती है। पीड़िता की मानें तो इन दिनों उसका पति दिल्ली में नौकरी करता है। आरोप है कि पति गुरुवार की सुबह महिला के मायके पहुंचा और बच्चों को अगवा कर ले जाने लगा। विरोध करने पर पीड़िता के साथ उसके पिता मक्खनलाल, भाई अरविंद व बहन पिंकी की डंडे से पिटाई की। मोहल्ले के लोग जुटे तो आरोपी बच्चों को छोड़कर धमकी देते हुए फरार हो गया। इस संबंध में सरायअकिल इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। मामला दंपती के बीच विवाद का है।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.