विकासनगर, अगस्त 26 -- सेलाकुई की गढ़वाली कॉलोनी, भाऊवाला में रहने वाले एक व्यक्ति का बेटा पिछले नौ माह से गायब है। वह प्रयागराज में किसी सीए के यहां काम करता था। नौ माह से उसका फोन बंद चल रहा है। पिता का कहना है कि बेटे का पत्नी से पारिवारिक विवाद चल रहा था। अनहोनी की आंशका व्यक्त करते हुए उन्होंने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने अपहरण में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेलाकुई थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि हर्षवर्धन भट्ट निवासी गढ़वाली कॉलोनी, भाऊवाला ने तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि उनका बेटा हिमांशु भट्ट फरवरी 2024 को भाऊवाला से गुड़गांव, हरियाणा गया था। वह गुड़गांव में सीए के यहां एकान्टटेंट का कार्य करता था। उसके बाद वह मई 2024 को गुड़गांव से चंडीगढ़ चला गया। वहां भी वह किसी सीए के साथ कार्य करता था। फिर वह अगस्त 2024 को चंडीग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.