नई दिल्ली, जून 20 -- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रहने वाले एक व्यक्ति ने शुक्रवार को सरकार से ईरान में फंसी बेटी व उसके परिवार की सुरक्षित वापसी की गुहार लगाई है। कारागार विभाग के कर्मचारी कासिम रजा ने बताया कि बेटी से फोन पर उनकी बुधवार को बात हुई थी। उसके बाद से कोई संपर्क नहीं हो सका है। उन्होंने कहा कि बेटी ईमान अपने पति एजाज जैदी व दो बच्चों के साथ ईरान के कौम शहर में रहती है। फोन पर बातचीत में वह बहुत तनाव में थी। रजा ने कहा कि उससे कोई संपर्क न होने से उन्हें बहुत चिंता हो रही है। उन्होंने केंद्र सरकार से बेटी व उसके परिवार को सकुशल भारत लाने की गुहार लगाई है। वहीं उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि प्रदेश सरकार केंद्र सरकार के साथ लगातार संपर्क में है और वह प्रदेश के लोगों की ईरान से सकुशल वापसी सुनिश्चित करने के लिए प्रयासरत ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.