मुजफ्फरपुर, अगस्त 13 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के साहू रोड निवासी अमित कुमार मिश्रा ने जान से मारने की नीयत से अपनी डेढ़ साल की बेटी का हाथ जला दिया। वहीं, पत्नी और दो अन्य बेटियों की बेरहमी से पिटाई कर सभी को कमरों में बंद कर दिया। इसके बाद अपने ससुर को फोन कर चारों की तबीयत खराब होने की जानकारी दी। इस पर जब उसके ससुर ने अपनी बेटी से बात की तो पूरे मामले की जानकारी हुई। इसके बाद वह बेटी के ससुराल पहुंचे और पुलिस की मदद से चारों को वहां निकाला। मामले में भागलपुर जिले के दीना साह लेन निवासी अरुण कुमार पाठक ने नगर थाने में आवेदन दिया था। साथ ही बेटी और तीनों नतनियों को इलाज के लिए साथ ले जाने में मदद की अपील की। घटना छह अगस्त की रात एक बजे की है। पुलिस ने जांच के बाद मंगलवार को मामले में एफआईआर दर्ज की। आवेदन मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.