आरा, मार्च 12 -- बिहार के भोजपुर जिले के आरा से बड़ी खबर आ रही है। यहां एक पिता ने अपने चार बच्चों को जहर खिला दिया और फिर खुद भी जहर खा लिया। हैरान कर देने वाली घटना भोजपुर के बिहिया के बेलवनिया की है। यहां एक दुकानदार पिता ने पहले अपने चार बच्चों को रात में दूध में जहर मिलाकर पिलाया और फिर खुद भी जहर मिला दूध पी लिया। जानकारी के मुताबिक, तीन बच्चों की मौत हो गई है। पिता व एक बेटे का आरा में इलाज चल रहा है। यह भी जानकारी सामने आई है कि करीब आठ-दस माह पहले बच्चों की मां की मौत बीमारी की वजह से हो गई थी। तभी से यह परिवार तनाव व अवसाद में चल रहा था। मरने वालों में बिहिया थाना क्षेत्र के बेलवानिया गांव निवासी अरविंद कुमार की 13 वर्षीया पुत्री नंदनी कुमारी, पांच वर्षीया पुत्री पलक कुमारी और सात वर्षीय पुत्र टोनी कुमार शामिल हैं। गंभीर हालत मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.