पूर्णिया, जनवरी 16 -- बनमनखी, संवाद सूत्र। पिता का बच्चों को तालाब के नजदीक ले जाकर मछली दिखाना दो बच्चों के लिए जानलेवा साबित हुआ। दूसरे दिन इसी तालाब में दोनों बच्चों की डूबने से मौत हो गई। मामला बनमनखी अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत पिपरा पंचायत के वार्ड नंबर 11 का है। जहां पिपरा गांव की कुंदन उरांव के बेटे 8 वर्षीय अनव कुमार एवं बेटी 5 वर्षीय पीहू कुमारी की डूबकर मौत हो गई। अनव बनमनखी के रिया पब्लिक स्कूल का छात्र था। पंचायत के मुखिया मनोज ऋषि ने बताया कि स्थानीय लोगों से पता चला है कि घटना से एक दिन पहले कुंदन उरांव अपने बच्चों को मछली दिखाने के लिए तालाब के पास घूमाने लाया था। इस दौरान कुछ मछुआरे भी तालाब से मछली निकाल रहे थे। इस दौरान बच्चों का भरपूर मनोरंजन हुआ था। इसके बाद दूसरे दिन दोनों बच्चे छिपकर तालाब में मछली देखने पहुंचे होंगे। म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.