हिन्दुस्तान टीम, सितम्बर 6 -- यूपी में मुरादाबाद के मूंढापांडे थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां पिता ने अपनी दस साल की बेटी से दुष्कर्म किया। गुरुवार शाम हुई घटना के समय बच्ची का भाई घर से बाहर था। जब वह घर लौटा तो पिता की करतूत का पता चला, जिसके बाद उसने अपनी मां और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। थाना मूंढापांडे के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका पति राजमिस्त्री है। वह शराब पीकर महिला के साथ अक्सर मारपीट करता था। जिससे तंग आकर एक साल से महिला पति से अलग रह रही है। महिला के अनुसार उसकी दस साल की बेटी ओर 12 साल का बेटा पिता के साथ ही रह रहे थे। गुरुवार शाम करीब 6...