मुजफ्फरपुर, सितम्बर 1 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। पीट-पीटकर पिता के हत्या करने वाले पुत्र दयाशंकर ठाकुर का जमानतदार बनने से तमाम करीबी रिश्तेदारों ने इनकार कर दिया। छह माह पहले बीते 15 फरवरी को जमानत मिली, लेकिन उसे कोई जमानतदार नहीं मिला, जिसके कारण वह जेल से नहीं छूट पाया। तब उसने हाईकोर्ट में अर्जी देकर करीबी रिश्तेदार के जमानतदार बनने की शर्त से मुक्त करने का आग्रह किया। हाईकोर्ट ने अपील के बाद उसे इस शर्त से मुक्त किया है। अब उसे निजी जमानत पर जेल से छोड़ा जाएगा। घटना औराई थाने के धरहरवा गांव की है। 31 जुलाई 2013 की देर शाम में आरोपित दयाशंकर ठाकुर ने अपने पिता राजेंद्र ठाकुर (70 वर्ष) की बेरहमी से पिटाई की थी, जिससे उनकी मौत हो गई थी। भाई जयशंकर ठाकुर के फर्दबयान के आधार पर दयाशंकर ठाकुर पर एक अगस्त 2013 को हत्या की एफआईआर दर्ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.