मसौढ़ी (पटना), जनवरी 24 -- पटना जिले के मसौढ़ी में शनिवार की दोपहर अचानक खलिहान में आग से पिता की आंखों के सामने ही मासूम भाई-बहन जिंदा जल गये। घटना भगवानगंज थाने की दौलतपुर पंचायत के दनाड़ा गांव की है। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है। मृतक की पहचान दनाड़ा निवासी विकास कुमार उर्फ कल्लू ठाकुर के पुत्र प्रियांशु कुमार (06) और मानसी कुमारी (02) के रूप में हुई है। वहीं, विकास कुमार का मंझला पुत्र अंशु कुमार अगलगी में बाल बाल बच गया। ग्रामीणों के अनुसार, प्रियांशु, अंशु और मानसी खलिहान में बने फूसदार झोपड़ी में खेल रहे थे। घटना से कुछ देर पहले अंशु झोपड़ी से निकलकर चला गया। जबकि प्रियांशु और मानसी अंदर ही खेल रहे थे। उनके पिता विकास कुमार खलिहान में ही धान पीट रहे थे। विकास को अचानक आग की लपटें देखी। विकास और आसपास में मौजूद लोगों ने दोनों मासू...