संवाददाता, मार्च 24 -- कानपुर के चमनगंज में एक परिवार में गमों का पहाड़ टूट पड़ा है। कलेजा चीर देने वाली इस घटना को जो भी सुन रहा है उसकी आंखें नम हो जा रही हैं। यहां एक पिता की मौत के बाद अस्पताल से शव लेकर लौट रहे बेटे की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। पिता के शव के पीछे-पीछे चल रहा बेटा अचानक गिरा और फिर नहीं उठ सका। जब पिता- पुत्र के शव एक साथ उठे तो परिवार में कोहराम मच गया। दोनों को एक साथ दफनाया गया। चमनगंज निवासी 70 वर्षीय वृद्ध लईक अहमद की शुक्रवार देर रात तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें कार्डियोलॉजी ले गए। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर एंबुलेंस से घर पहुंचे। वहीं बाइक पर एक रिश्‍तेदार के साथ शव के पीछे-पीछे घर लौट रहे उनके 50 वर्षीय बेटे अतीक गोल चौराहा के पास रास्ते में गिर पड़े। पुलिस उन्हें हैल...