उन्नाव, जनवरी 12 -- हिलौली। पिता के निधन के चौथे दिन संदिग्ध परिस्थितियों में बेटे की मौत हो गई। जांच-पड़ताल और पूछताछ के बाद पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा। जहरीले कीड़े के काटने से मौत की आशंका जताई जा रही है। अहेसा गांव के रहने वाले 27 वर्षीय अनिल लोधी पुत्र स्व. श्रीपाल रविवार रात को खेत की सिंचाई करने गए थे। देर रात वह घर आकर अपनी चारपाई पर सो गए। सोमवार सुबह देर तक न उठने पर परिजनों से उन्हें जगाया गया। तब किसी प्रकार शरीर में हरकत न देख परिजनों में कोहराम मच गया। शोर सुनकर एकत्र हुए मुहल्लेवासियों ने हिलाकर देखा तो मृत अवस्था में पड़ा मिला। लोग किसी जहरीले कीड़े के काटने से मौत होने का अंदेशा जता रहे थे। इससे पहले मृतक अनिल के पिता का चार दिन पहले बीमारी के चलते निधन हो गया था। परिजन अभी उस गम से ऊबर भी नही पाए थे कि सोमवार को घर में द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.