भोपाल, मई 28 -- मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक 17 साल की लड़की के साथ उसके पिता के दोस्त ने ही रेप कर दिया। 11वीं क्लास में पढ़ने वाली पीड़िता के पेट में दर्द के बाद यह मामला सबके सामने आ गया। जिसके बाद उसके माता-पिता उसे अस्पताल ले गए। वहां पता चला कि वह गर्भवती है। आरोपी की पहचान आकाश यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह लड़की के पिता के एक करीबी दोस्त का साला है। दोनों परिवारों के बीच घनिष्ठ संबंध होने के कारण उनका अक्सर एक-दूसरे के घर आना-जाना लगा रहता था,जिससे उनके बीच जान-पहचान और विश्वास का रिश्ता बन गया था। पुलिस ने बताया कि लड़की ने उन्हें बताया कि यादव ने एक बार उसके घर आने के दौरान उसका फोन नंबर मांगा था जो उसने दे दिया। यह जानकारी सुखी सेवनिया पुलिस थाने के प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.