संवाददाता, जनवरी 10 -- यूपी में कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। गुरुवार शाम को 13 वर्षीय किशोरी को घर में अकेला पाकर उसके सगे ताऊ ने दुष्कर्म किया। बदहवास बच्ची पड़ोसी महिला के घर पहुंची तो उसने यूपी-112 के जरिये पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पीड़िता के बाबा की तहरीर पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक बर्रा क्षेत्र में रहने वाली महिला ने सूचना दी कि किशोरी से उसके ताऊ ने दुष्कर्म किया है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची। किशोरी ने बताया कि पिता की हत्या के आरोप में मां के जेल जाने के बाद से वह छोटे भाई-बहनों के साथ ताऊ और बाबा के साथ रह रही है। करीब एक साल पहले भी ताऊ ने नशे की हालत में उसके साथ गलत करने की कोशिश की थी। इसकी शिकायत बाबा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.