गुड़गांव, दिसम्बर 22 -- रेवाड़ी,संवाददाता। रात को हायर की गई टैक्सी के चालक को गोली मारकर टैक्सी व नगदी लूटने के आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में जो राज खुला, उससे पुलिस भी अचंभित रह गई। पीएचडी छात्र ने 30 साल पहले हुई कथित पिता की हत्या का बदला लेने व हिस्ट्रीशीटर विनोद फैडरिक की हत्या के लिए लोन लेकर 50 लाख रुपये के हथियार जमा किए थे। पुलिस ने हथियारों का जखीरा बरामद किया है, जिनमें एक हथकड़ी भी शामिल है। उक्त सारे मामले का खुलासा करने के लिए सोमवार को डीएसपी सुरेन्द्र श्योराण ने अपने कार्यालय में विशेष पत्रकारवार्ता आयोजित की। डीएसपी ने बताया कि अजमेर राजस्थान के पीएचडी कर रहे छात्र देवांशु व नेट की तैयारी कर रहे आजमगढ़ यूपी के छात्र शुभम वर्मा ने 15 दिसम्बर की रात 12 बजे चालक संजय कुमार की टैक्सी दिल्ली से जयपुर के लिए हायर की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.