मिर्जापुर, फरवरी 21 -- मिर्जापुर, संवाददाता। जिले के ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव के पास गुरुवार को हुई दुर्घटना में पिता की मौत हो गई। वह मध्य प्रदेश से ड्रमंडगंज रिश्तेदार के यहां कार्ड बांटने आया था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पिता की मौत के बाद अब बेटी की शादी को लेकर परिवार के लोग चिंतित है। मध्य प्रदेश के सिंगरौली के छतैनी गांव निवासी 40 वर्षीय अशोक साहू पुत्र रामपति साहू की बड़ी बेटी साक्षी की शादी दो मार्च को तय थी। ड्रमंडगंज के बंजारी गांव में बेटी की शादी होनी थी। अशोक बाइक से बेटी की शादी का कार्ड बांटने के लिए घर से निकले थे। वह ड्रमंडगंज के बरबसा गांव रिश्तेदार के यहां शादी का कार्ड देने के लिए गए थे। कार्ड बांटने के बाद गुरुवार की सुबह लगभग 11 बजे वापस अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही ड्रमंडगंज के महेश...