गोरखपुर, नवम्बर 7 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता। रायगंज उत्तरी निवासी बुजुर्ग दिनेश चंद्र श्रीवास्तव ने नगर निगम गोरखपुर पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उनके पिता कन्हैया लाल श्रीवास्तव की मृत्यु के आठ साल बाद भी निगम ने मकान संख्या सी/182/23 पर पिता के नाम से सम्पत्तिकर बिल जारी कर दिया। जबकि पिता की वसीयत के आधार पर यह मकान पहले से ही उनके और उनके भाई की पत्नी रेनू श्रीवास्तव के नाम कर निर्धारण सूची में दर्ज है। बुजुर्ग दिनेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि उनका रायगंज उत्तरी में पुश्तैनी मकान सी/182/23 है। यह मकान 6 फरवरी 1967 को उनकी मॉ सिताजी देवी पत्नी कन्हैया लाल के नाम से खरीदा गया था। उनकी मॉ 24 फरवरी 2000 दिवंगत हो गई। लेकिन मकान उनके पिता कन्हैया लाल श्रीवास्तव के नाम साल 1984-85 के कर निर्धारण सूची में जरिये नाम...