लखीमपुर खीरी, मई 26 -- शादी-बारात को लेकर आए दिन अलग-अलग तरह के केस सामने आ रहे हैं। कहीं दहेज को लेकर बारात वापस हो जा रही हैं तो कहीं दूल्हे के नशे में होने के कारण बात बिगड़ जा रही है। कुछ ऐसा ही मामला यूपी के लखीमपुर खीरी जिले से सामने आया है। यहां शराब के नशे में बरातियों ने लड़की के पिता का अपमान कर दिया। इसकी जानकारी जब दुल्हन को हुई तो उसने सात फेरों के बाद मंडप में ही फैसला सुना दिया। दुल्हन सीधे तौर पर ससुराल जाने से मना कर दिया। फेरों के बाद दुल्हन द्वारा उठाए गए इस कदम से मानों बारातियों के पैर के नीचे से जमीन ही खिसक गई। हालांकि दूल्हे ने दुल्हन से माफी भी मांगी, लेकिन दुल्हन का दिल नहीं पसीजा। पुलिस की दखल से भी बात नहीं बनी। आखिर ने दूल्हा बिना दुल्हन के ही वापस लौट गया। यह मामला शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। लखीमपुर शह...