बरेली, मार्च 8 -- रत्निका श्रीवास्तव ने अपने पिता के ख्वाब को पूरा करने के लिए इंटेलिजेंस ब्यूरो की सर्विस छोड़कर सिविल सर्विसेज की तैयारी शुरू की। पिता की प्रेरणा से पीसीएस अफसर बनी। 2020 बैच की पीसीएस अफसर रत्निका श्रीवास्तव इन दिनों बरेली की बहेड़ी तहसील में एसडीएम की जिम्मेदारी निभा रहीं हैं। रत्निका श्रीवास्तव ने बेटियों ने लक्ष्य हासिल करने के लिए पूरी ताकत के साथ जुटने की अपील की। रत्निका का जन्म प्रयागराज में हुआ। रत्निका श्रीवास्तव पढ़ाई में शुरू से ही अच्छी थीं। इलाहाबाद विश्व विद्यालय में स्नातक और परास्तानक में गोल्ड मेडल हासिल किया। रत्निका के पिता धीरेंद्र श्रीवास्तव उनको प्रशासनिक अधिकारी देखना चाहते थे। इसी दौरान रत्निका का इंटेलिजेंस ब्यूरो में चयन हो गया। पिता ने सिविल सर्विसेज के प्रेरित किया। रत्निका ने सर्विस छोड़कर द...