लखनऊ, मार्च 27 -- बिजनौर में बुधवार को ट्रक की टक्कर से पिता की दवा लेकर लौट रहे बाइक सवार दीपक रावत (38) की मौत हो गई। उधर, बंथरा में ट्रैक्टर- ट्रॉली की चपेट में आकर बाइक सवार मजदूर अभिषेक गौतम (22) की जान चली गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सरोजनीनगर मुल्लाहीखेड़ा निवासी आशीष रावत के मुताबिक भाई दीपक ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी में नौकरी करता था। बुधवार दोपहर में दीपक पीजीआई से पिता की दवा लेकर बाइक से घर लौट रहा था। वह बिजनौर तहसील के पास पहुंचा ही था तभी सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मी दीपक को एपेक्स ट्रामा सेंटर लेकर गए। इलाज के दौरान दीपक ने दम तोड़ दिया। इंस्पेक्टर सरोजनीनगर के मुताबिक आरोपित ट्रक ड्राइवर की तलाश की जा रही है। ट्रैक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.