महाराजगंज, अक्टूबर 11 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम बरोहिया निवासी एक युवक सोमवार को बिना बताए अपने घर से गायब हो गया था। उसका लोकेशन मुंबई महाराष्ट्र में मिला है। वह अपने पिता की डांट से नाराज होकर घर से चला गया था। मुंबई में वह जैसे ही अपने भाई के पास पहुंचा, वहां से फोन से सूचना मिली कि वह मुंबई पहुंच गया है। इससे परिवार के लोगों ने राहत की सांस ली है। ग्राम बरोहिया निवासी मनोज शर्मा का पुत्र भास्कर शर्मा सोमवार की अपराह्न चार बजे घरवालों को बिना कुछ बताए लापता हो गया था। उसके मुम्बई में मिलने की सूचना घरवालों को गुरुवार की सुबह हुई। जैसे ही उसके पिता को मोबाइल से मालूम हुआ तो पूरा परिवार हर्षित हो उठा। उसके लापता होने से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। भास्कर शर्मा के पिता मनोज शर्मा ने बताय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.