छपरा, दिसम्बर 24 -- दाउदपुर (मांझी)। पिता की तबीयत बिगड़ने की सूचना पर मायके पहुंची बेटी अपने पिता की सजती अर्थी देख सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी और हार्टअटैक से उसकी भी मौत हो गई। घटना मांझी प्रखंड के बलेसरा गांव की है, जहां कुछ दिनों से बीमार चल रहे समाजसेवी एवं बलेसरा निवासी 84 वर्षीय रामचंद्र सिंह का मंगलवार को निधन हो गया। उनके निधन की सूचना परिजनों द्वारा सगे-संबंधियों को दी गई। इसी क्रम में मृतक की बेटी, चेंफुल गांव निवासी अखिलेश सिंह की पत्नी 55 वर्षीय मीना देवी को यह बताया गया कि उनके पिता की तबीयत खराब है। इसके बाद वह परिजनों के साथ मायके बलेसरा पहुंचीं। घर के दरवाजे पर लोगों की भीड़ और पिता की सजती अर्थी देख वह अचानक बेहोश होकर गिर पड़ीं। परिजन उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए पहले दाउदपुर और फिर एकमा स्थित एक निजी नर्सिंग होम ले ग...