एटा, फरवरी 14 -- बीमारी से हुई मौत के बाद शव को लेकर विवाद हो गया। मृतक की पत्नी और बच्चे शव को अपने साथ ले जाना चाहते थे, लेकिन मृतक के परिजन शव अपने साथ ले गए। एंबुलेंस पर रखे पिता के शव को लेने के लिए बेटी ने जीटी रोड पर दौड़ लगाई। तब तक एंबुलेंस चालक ने गाड़ी को दौड़ा दिया। बेटी का दौड़ते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अमांपुर के थाना अमांपुर क्षेत्र के गांव बरसौंड़ा निवासी अलबर पुत्र लाखन सिंह का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। शनिवार की दोपहर में उसकी मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलने पर अलबर के परिजन भी पहुंच गए। बताया जा रहा है कि अलबर की पत्नी मधु पुत्री राम प्रकाश ग्राम रुकुमपुर मड़िया थाना जसराना फिरोजाबाद के साथ रह रही थी। मधु और बच्चे अलबर के शव को मायके ले जाना चाहते थे, लेकिन इसी बीच यह लोग शव लेकर चल दिए। जैसे ह...