औरंगाबाद, फरवरी 21 -- आत्महत्या का रूप देने का हुआ था प्रयास, ससुराल के लिए निकलने के दौरान हुआ था विवाद फोटो- 21 फरवरी एयूआर 60 कैप्शन- देव थाना में जानकारी देते एसडीपीओ-2 चंदन कुमार व अन्य औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। देव थाना क्षेत्र में बेलसारा भुइयां बिगहा के पास से कथित रूप से की गई आत्महत्या का मामला हत्या में बदल गया है। इस मामले में पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में देव थाना के बेलसारा गांव के गणेश रिकियासन की पुत्री प्रियंका कुमारी, प्रियंका कुमारी की मां चांदमुनी देवी, प्रियंका कुमारी के पिता गणेश रिकियासन, भाई मुन्ना रिकियासन के अलावा बेलसारा के बाबू पट्टी निवासी शिव शंकर पासवान, इसी गांव के श्यामसुंदर भुइयां के पुत्र पिंटू भुइयां, महान भुइयां के पुत्र हरेराम भुइयां और गुरुदेव भुइयां के पुत्र कुंदन ...