फिरोजाबाद, जनवरी 5 -- जसवंतनगर में हाइवे पर रविवार की शाम हुए हादसे में ट्रक के रौंदने से बाइक सवार पिता और दो पुत्रों की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही तीनों शव गांव में आए तो हर किसी की आंखें नम हो गईं। वहीं परिवार की महिलाओं की चीख पुकार मच गई। जनपद फिरोजाबाद के सिरसागंज तहसील के थाना नगला खंगर क्षेत्र के ग्राम कोरारी खेड़ा निवासी विनीत कुमार (33) रविवार देर शाम अपने दोनों बेटों मोहित कुमार (12) व निशांत कुमार (8) के साथ मोटरसाइकिल से ससुराल थाना सैफई क्षेत्र के ग्राम भिड़रूआ जा रहे थे। शाम को जसवंतनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित होटल के पास जमुनाबाग गांव के समीप ट्रक ने उनको पीछे से जोरदार टक्कर मारकर रौंद दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों पिता और पुत्रों की मौके पर ही मौत ह...