रांची, मई 10 -- ओरमांझी, प्रतिनिधि। पिठोरिया थाना क्षेत्र के ओयना गांव स्थित किशोर स्पोर्ट्स कंपनी के पास स्कूली बच्चों को घर ले जा ऑटो पलटने से एक दर्जन बच्चे घायल हो गए। घटना शनिवार को दिन के लगभग 12 बजे की है। ऑटो में बैठे बच्चे ए-वन पब्लिक स्कूल और मदर टेरेसा स्कूल के बताए जाते हैं। सभी घायल बच्चों का इलाज मेदांता और विकास सेवा निकेतन अस्पताल में चल रहा है। घायल एक बच्चे की हालत गंभीर है। सभी बच्चे इरबा पाहनटोली के निवासी हैं। सूचना मिलने पर ए-वन पब्लिक स्कूल के प्राचार्या और शिक्षक अस्पताल पहुंचकर घायल बच्चों का इलाज कराया। प्राथमिक उपचार के बाद कुछ बच्चों को अस्पताल से छोड़ दिया गया। वहीं अन्य को दूसरे अस्पताल भेजा गया। घायल बच्चों ने बताया कि शनिवार को दिन के 11.30 बजे स्कूल से छुट्टी हुई थी। लेकिन ऑटो समय पर स्कूल नहीं आया। इसके ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.