रांची, दिसम्बर 29 -- कांके, प्रतिनिधि। पिठोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत चौक स्थित झंकार दुकान के पास सोमवार को हुए सड़क हादसे में बत़ा कनांदु गांव निवासी 55 वर्षीय सयुप अंसारी की मौके पर ही मौत हो गई। यह दुर्घटना सोमवार सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। घटना से क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार, सयुप अंसारी अपने घर कोल्हया कनांदु से बाइक पर सवार होकर पिठोरिया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रही एक अनियंत्रित ट्रक (संख्या जेएच 02 एयू 2814) ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक की टक्कर से सयुप अंसारी के सिर में गंभीर चोट लगी, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पिठोरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को अपने कब्जे में ले लि...