रांची, जनवरी 30 -- कांके, प्रतिनिधि। पिठोरिया एजुकेशनल फाउंडेशन के तत्वावधान में प्रेम मंजरी उवि परिसर में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान वर्ष 2024 और 2025 की मैट्रिक परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करनेवाले 11 मेधावी विद्यार्थियों को डॉ विशेश्वर प्रसाद केशरी प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मानित होनेवाले परीक्षार्थियों में रहनुमा परवीन 94.2 प्रतिशत, कोमल कुमारी 94 प्रतिशत, श्रेया केशरी 93.2 प्रतिशत, प्रियंका कुमारी 93.2 प्रतिशत, प्रिया कुमारी 92.6 प्रतिशत, अमृता कुमारी 92.4 प्रतिशत, रहनुमा परवीन 92.4 प्रतिशत, तन्नू कुमारी 92 प्रतिशत, प्राची कुमारी 91.6 प्रतिशत, जिज्ञासा कुमारी 91.4 प्रतिशत और आराधना कुमारी 91 प्रतिशत रहीं। सम्मान समारोह में फाउंडेशन के निदेशक सुजीत कुमार केशरी, शेखर कुमार और दीपक कुम...