बोकारो, जून 5 -- बेरमो, प्रतिनिधि। पिट्स मॉडर्न स्कूल गोमिया के 8 विद्यार्थियों को आगामी अंडर-17 जूनियर नेशनल लगोरी चैंपियनशिप 2025 में झारखंड का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया है, जो 5 से 7 जून तक महाराष्ट्र के नासिक में आयोजित होने वाली है। चयनित टीम राष्ट्रीय स्तर पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के दृढ़ संकल्प के साथ बुधवार को नासिक के लिए रवाना हो गई। चयनित दल में सात लड़कियां और एक लड़का शामिल है जिनमें सची कुमारी, धारा सिंह, स्मिता कुमारी, आयशा फातमा, लक्ष्मी कुमारी, अनन्या जायसवाल, कुमारी गुंजन और उत्कर्ष वीर हैं। लड़कियों की टीम की कोच पिट्स मॉडर्न स्कूल की पीटी शिक्षिका खुशी सिंह जबकि कौशल कुमार लड़कों की टीम के कोच होंगे। सावन कुमार मेहता को चैंपियनशिप के लिए टीम मैनेजर नियुक्त किया गया है और हेमंत कुमार एमेच्योर लगोरी एसोस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.