बोकारो, जुलाई 10 -- गोमिया, प्रतिनिधि। पिट्स मॉडर्न स्कूल गोमिया की कक्षा सप्तम की छात्रा लक्ष्मी मरांडी को 19वीं जूनियर झारखंड राज्य बालिका खो-खो चैंपियनशिप 2025-26 के लिए अपने जिले का प्रतिनिधित्व करने के लिए चयन गया है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 11 से 13 जुलाई तक जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम चतरा में आयोजित होगी। विद्यालय की पीटी शिक्षिका वर्षा द्विवेदी की देखरेख में लक्ष्मी को निरंतर प्रशिक्षण और मार्गदर्शन मिला है। प्राचार्य बृजमोहन लाल दास ने बधाई देते हुए कहा कि लक्ष्मी की उपलब्धि उसकी कड़ी मेहनत और हमारे स्कूल का सर्वांगीण विकास के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है। आईईपीएल ओरिका गोमिया के महाप्रबंधक अभिषेक विश्वास व विप्रस उपाध्यक्ष अरिंदम दासगुप्ता ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह पूरे पिट्स परिवार के लिए गर्व का क्षण है।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.