बोकारो, अगस्त 26 -- गोमिया, प्रतिनिधि। पिट्स मॉडर्न स्कूल गोमिया की छात्राओं ने तृतीय झारखंड राज्य गतका चैंपियनशिप 2025-26 में शानदार सफलता अर्जित कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता 23-24 अगस्त को धनबाद के क्रेडो वर्ल्ड स्कूल में झारखंड गतका एसोसिएशन द्वारा आयोजित की गई थी। मैथिली ठाकुर (अंडर-11) व्यक्तिगत एकल सोती में स्वर्ण पदक जीती। धारा सिंह, लक्ष्मी कुमारी, खुशी कुमारी व संस्कृति कुमारी की (अंडर-14) टीम ने टीम स्पर्धा (एकल सोती) में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उत्कर्षवीर (अंडर-14) व अमित भूषण (अंडर-19) ने व्यक्तिगत फरी सोती में रजत पदक प्राप्त किया। इसके अलावा साहिल सिंह (अंडर-17) ने टीम स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया। विशेष रूप से, बोकारो का प्रतिनिधित्व करने वाली विद्यालय की बालिका टीम उपविजेता रही और अब उन्हें दिल्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.