मैनपुरी, मार्च 2 -- किशनी। सब्जी के ठेले से बाइक टकराई तो बाइक सवार युवक के साथ जमकर मारपीट कर दी गई। मारपीट से घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। समाझौते के बाद परिजन युवक शनिवार की रात उसे घर ले आए। रविवार की सुबह उसकी फिर से तबीयत बिगड़ गई। उसे किशनी सीएचसी ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पिटाई से युवक की मौत हुई है, इस आशय की तहरीर कोतवाली पुलिस का दी गई है। घटना से युवक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। एक वर्ष पहले ही उसकी शादी हुई थी। थाना क्षेत्र के ग्राम चितायन नगरिया निवासी नीरज दुबे पुत्र विशेश्वर दयाल ने जानकारी दी। एक मार्च की रात उसकी मौसी का पुत्र योगेंद्र मिश्रा पुत्र परशुराम मिश्रा बाइक से मैनपुरी गया था। कोतवाली के निकट सुबह 11 बजे के करीब उसकी बाइक सब्जी की ठेली से टकरा गई। जिससे ठेली वाला घायल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.